झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में झारखंड ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया इस दौरान श्रमिक संघ के सदस्य प्ले कार्ड लेकर नारे लगा रहे थे,जिसमे झारखंड ऊर्जा विकास निगम में होने वाली नियुक्ति में मानव दिवस कर्मियों को प्राथमिकता सुनिश्चित हो , निगम एवं एजेंसी में कार्यरत कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर समायोजन हो ,झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के साथ 2017 के समझौते का अक्षसह पालन हो, झारखंड ऊर्जा विकास निगम में होने वाली नियुक्ति में मानव दिवस कर्मियों के लिए पहले प्राथमिकता तय हो आदि नारों के साथ प्रदर्शन किया ।
झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड अभियंत्रण भवन धुर्वा स्थित कार्यालय कछ में मिलकर वार्ता की एवम ज्ञापन सौंपा।