झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आज गिरिडीह विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू , गांडेय विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी कल्पना सोरेन, जमुआ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ. मंजू कुमारी और जमुआ विधानसभा से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी केदार हाजरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
;