झारखंड में पछिया हवा का असर दिखने लगा है साथ ही सभी जगह ठंढ बढ़ने लगी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से बह रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में पछिया हवा का असर दिखने लगा है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान के गिरने की संभावना है। सुबह में कोहरा और धुंध और बाद में मौसम साफ रहने का संकेत दिया गया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी दिशा की हवा कनकनी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि अभी उत्तरी क्षेत्राें में बर्फबारी और ठंडी हवा के बहने का असर झारखंड में दिखने लगा है। बता दें कि सुबह में कोहरे के कारण और शाम के बाद ठंड का अहसास हो रहा है