छेड़खानी के आरोप में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को जावेद अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार कर गिरिडीह सेंट्रल जेल भेज दिया। आरोपी जावेद के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र के मोहनपुर स्थित अंबाटांड गांव की दुसरे समुदाय की युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पीड़िता को अकेले देखकर आरोपी जावेद गुरुवार की देर रात उसकी मां से मिलने के बहाने घर में घुसा और घुसते ही पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने जब हल्ला की। तो गांव के कई ग्रामीण भी वहां जुटे, और आरोपी जावेद को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दिया। हालांकि जावेद ग्रामीणों के चंगुल से बचकर भागने का प्रयास किया। लेकिन गांव के ही दो युवकों ने उसे खदेड़ कर दबोचा, और फिर उसकी जमकर पीटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। जहां दुसरे दिन शुक्रवार को इसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर सिविल कोर्ट में पेश किया गया।बाद में ईसे जेल भेज दिया गया।