नारायणपुर ,बोकारो का रहने वाले विजय कुमार महतो का शव डूंमरी के सियारी मोड़ जंगल में मिलने के बाद रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि नारायणपुर बोकारो निवासी रूपलाल महतो के 29 वर्षीय पुत्र विजय कुमार महतो रिश्तेदार के घर गया हुवा था। शनिवार शाम यह अपने घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में इसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। रात में यह जब यह घर नहीं पहुंचा तो ईसके परिजन इसे ढूंढने के लिए निकले। ढूंढते हुए सियारी मोड़ के पास जंगल में इसका शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ पाया गया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।