तीसरी के रतनगढ़ा गांव में सुखदेव महतो को साथ पड़ोसीयों नें मारपीट कर घायल कर दिया।घायल का इलाज शनिवार को सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि सुखदेव महतो काफी पहले अपने पड़ौसी से 1 हजार रुपया कर्ज लिया था।उस दौरान पडोसी नें इसके 4 कट्ठा जमीन को 2 साल के लिए एग्रीमेंट लिया था।बताया गया कि 2 साल पहले ही इसने पैसा लौटा दिया।जमीन का कागज नहीं लौटाया था।आरोप है कि उसी का फायदा उठा कर पड़ोसी इसकी जमीन पर दावा करने लगा।बताया गया कि यह अपनी जमीन पर खेती करनें गया तो पड़ोसियों नें रोक दिया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने ईसके साथ मारपीट की। जिसमें या घायल हो गया।











