झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा का प्रथम जिला सम्मेलन रविवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिव्या देवी कर रही थी। वहीं मुख्य अतिथि के तौर मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह जिला मंत्री सरिता देवी प्रदेश महामंत्री कर्मचारी संघ एतवारी महतो आदि उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकलाप से राज्य की जनता के साथ-साथ राज्य में संविदा अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के ऊपर बहुत बड़ा धोखा हुआ है। राज्य के वर्तमान हेमंत सरकार ने चुनाव के पूर्व कहा था कि अभी जो जल सहिया को 1000 मानदेय मिल रहा है वह उचित नहीं है हमारी सरकार बनते ही न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय किसी भी कर्मी को नहीं होगा। लेकिन आज सरकार के लगभग ढाई साल बीत जाने के बाद भी हेमंत सरकार द्वारा कही गई बातों को पूरा नहीं किया। इसके अलावा 29 महीने से जो मानदेय लगातार ₹1000 मिल रहा था वह भी भुगतान बाधित है। सम्मेलन के दौरान कहा गया कि झारखंड सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। चुनाव के पूर्व सत्ता को लेकर जल सहिया और अनुबंध कर्मियों को प्रलोभन के रूप में उचित मानदेय देने की बात कही थी लेकिन सत्ता आते ही सारी बातों को भूल गई। कहा गया कि 20 अप्रैल को दिमोस गुरु के आवास पर जल सहिया कर्मियों की ओर से धरना बेमिसाल किया जाएगा। साथ ही लगातार जब तक यह सरकार रहेगी तमाम अनुबंध कर्मियों के साथ जल सहिया भी आंदोलन करती रहेगी। सम्मेलन में नए सत्र के लिए जिला कमेटी के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए दिव्या देवी, उपाध्यक्ष के लिए मुन्नी देवी, रुखसाना खातून, पूनम पांडे, धनेश्वरी देवी व सरिता देवी को चुना गया। वही बंदनी देवी रिंकू देवी संगीता देवी उर्मिला देवी व नीलम देवी को संयुक्त मंत्री सरिता देवी को जिला मंत्री मंजू देवी व सरिता देवी को संगठन मंत्री के तौर पर चुना गया। सभी चयनित नए पद धारकों को प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने माला पहनाकर सम्मानित व स्वागत किया। इस दौरान 5 सूत्री मांगों को भी पारित किया गया। जिनमें मानदेय न्यूनतम मजदूरी के तहत लागू एवं महीने के प्रथम सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित, सेवा शर्त एवं नियमावली लागू करने, साल में तीन बार जल सहिया को ड्रेस देने, 5 लाख का बीमा एवं अनुकंपा पर बहाल करने, नगर निगम क्षेत्र के जलसहिया को दोबारा कार्य पर वापस करने मांग शामिल है। मौके पर रेखा देवी सरिता देवी लीलावती देवी ममता देवी सहित लगभग 650 जलसहिया ने सम्मेलन में भाग लिया।