डुमरी:सूबे के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने सोमवार को डुमरी अनुमंडल परिसर से जिले 13 प्रखंडों के लिए स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान 2022 के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।इसके पूर्व शिक्षा मंत्री
के डुमरी पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों,झामुमो के
कार्यकर्ताओं एवं कस्तूरबा विद्यालय के बच्चियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य मकसद विद्यालय को सुसज्जित कर तथा विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का समाधान निकालते हुए त्वरित कार्रवाई करना है।कहा कि स्कूल
में व्याप्त छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान स्कूल
प्रशासन द्वारा किया जाएगा तथा बड़ी समस्याओं का रिपोर्ट प्रखंड प्रशासन द्वारा सरकार को लिखी जाएगी जिसके पश्चात सरकार उसपर कार्रवाई करेगी।उन्होंने कहा कि रथ पूरे झारखंड के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेगी जो 45 दिनों तक चलेगी फिलहाल गिरिडीह जिले के 7 प्रखंडों में एक साथ रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है।वहीं उन्होंने मलेशिया में फंसे 30 प्रवासी मजदूरों के बारे में बताया कि सरकार शीघ्र
ही प्रवासी मजदूरों के वतन वापसी में कारगर कदम उठाएगी।वहीं कार्यक्रम के बाद अनुमंडल कार्यालय
सभागार में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया।इस दौरान गिरिडीह जिप अध्यक्ष राकेश महतो एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एसडीपीओ मनोज कुमार डीईओ पुष्पा कुजुर बीस
सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो बीडीओ डुमरी सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता आरईओ विनय कुमार
इंस्पेक्टर आदिकांत महतो डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार
सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार सिन्हा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा विद्युत
विभाग के एई स्वरूप बख्शी यूनिसेफ के डीएम अजीत कुमार सिंह बीईईओ विजय राम व रामाश्रय प्रसाद झामुमो प्रखंड राजकुमार महतो
मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय,कैलाश चौधरी जिप सदस्य भोला सिह,डेगनरायण महतो,कारी बरकत अली,खिरोधर यादव,उपेंद्र महतो,जगरनाथ ठाकुर, अजय महतो,पंकज महतो,घनश्याम महतो,भोली महतो प्रभारी प्रचार्य कामेश्वर नारायण,राजेश कुमार वाडेन कुमारी रंजीता आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे