सूबे के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो शनिवार को कल्हाबार में चल रहे पांच दिवसीय यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को शामिल हुए उसके बाद जगरनाथ महतो इंटर कॉलेज मंझलाडीह का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और कमियों की जानकारी ली वहीं कमियों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।इसके पूर्व सेवाटांड़ निवासी
यशोदा देवी,पिंकी देवी,विमला देवी,सुनीता देवी,पूनम देवी,ओखनी देवी,शनिचरी देवी,विमला देवी,जया देवी, मनवा देवी आदि ने सड़क व पानी की मांग को लेकर मंत्री की वाहन को रोक समस्या निदान की अपील की
वहीं शांति देवी व केसरिया देवी ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग किया जिसे जनता दरबार मे बुलाया गया वहीं
बीडीओ से फोन से बात कर वृद्धावस्था पेंशन के लाभ
से एक भी व्यक्ति नहीं छुटे,इसका निर्देश दिया।वही एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो इंटर कॉलेज का कॉलेज का जायजा लिया,प्रिंसिपल महेंद्र कुमार मंडल ने कॉलेज की एक्टिविटी के बारे में मंत्री को बताया वही छात्र-छात्राओं के बीच कॉलेज विकास के लिए शिक्षा विकास के लिए पढ़ाई की जानकारी ली और छात्रों के लिए लाईब्रेरी उपलब्ध कराने की मांग किया है जिसपर आश्वस्त करते हुए मंत्री ने का शिक्षा का अलख जगाने हेतु हरसंभव मदद करेंगे,मौके पर बीस
सूत्री अध्यक्ष डेघलाल महतो मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय प्रखंड सचिव उपेंद्र महतो उर्फ बबलू कल्हाबार
पंचायत पंकज महतो मिथिलेश महतो सुबोध यादव कैलाश चौधरी तापेश्वर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे