जामताड़ा जिले के बराकर नदी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। वहां नदी में नाव पलटने से 16 से ज्यादा लोगों डूब गए हैं।जिसमें से तुरंत ही पानी के अंदर से 4 लोगों को जिंदा निकाला गया है। हादसा धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले के वीरगांव-श्यामपुर घाट के बीच हुआ है। नाव पर सवार लोग निरसा से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। नाव पर लोग करीब 8 बाइक लेकर सवार थे। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।घटना में डूबने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।मामले की सूचना मिलते ही बराकर नदी घाट पर लोगों की भीड़ लग गई।घटना के बाद जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद मुमजात तथा पुलिस अधीक्षक दीपक सिन्हा बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं।इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।