अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शाखा इकाई प्रखण्ड गांवा के मुख्यालय कालीमण्डा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग के कार्यक्रम संपन्न कराए गए। योग आचार्या संगीता आर्या ने योग कराए। प्रखण्ड संयोजक अनिल कुमार ने अपने गुरु के विचारों के संदर्भ में योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का मतलब अपने आपको ठीक करना अर्थात science of soul . जिन्होंने अपने आपको योग के माध्यम से ठीक कर लिया। उनके जीवन में कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान नहीं है।योग के माध्यम से अपने आपको ठीक किया था गांधी जी ने। 30वर्ष के उम्र में वे काफी बीमार रहते थे। उन्हें लगता था।अब वे 5वर्ष से ज्यादा जीवीत नहीं रह पाएंगे, खाना नहीं पचता था।वहीं गांधी जब योग के माध्यम से अपने आपको ठीक कर लिया तो वे कहते थे हम 120वर्ष जियेंगें। यदि नथुराम गोडसे गोली नहीं मारी होती तो शायद 120वर्ष वह जीते। एक दीन हीन ब्यक्ति जो 5वर्ष में मरने वाला था ,वह 90वर्ष तक जिया। मित्रों यह किसका कमाल था, यह कमाल था,योग के माध्यम से अपने आपको ठीक करने का। इसलिए आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने आपको योग के माध्यम से खान पान को ,रहने, सहन को दिनचर्या को ठीक कर लें तो हमलोग का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना सार्थक हो जाएगा।
कार्यक्रम में किरण देवी, सीमा भारती संगीता आर्या,प्रेमलता देवी, मीना देवी,पुष्पा देवी, संध्या देवी, अयोध्या यादव,लखन विश्व कर्मा,सरयु पंडित, राजेंद्र विश्व कर्मा, श्रीकांत सिंह,नकूल विश्व कर्मा, दिनेश यादव, विजय चौधरी , अरुण चौधरी एवं होली फेथ पब्लिक स्कूल के बच्चे मौजूद थे।