विश्व रेड क्रॉस दिवस, जिसे वर्ल्ड रेड क्रॉस या रेड क्रीसेंट डे के रूप में भी जाना जाता है, विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इस दिन को रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनेंट के बर्थडे वाले दिन ही मनाया जाता है। जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था। उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। बता दें कि जीन ड्यूनेंट ने ही 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC)की स्थापना की थी। बाद में 1920 में इसी की एक संस्था भारत में बनी, जिसका नाम ‘इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी’ रखा गया।
विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध में घायल सैनिकों और नागरिकों की मदद करना है। बात चाहे कोरोना महामारी की हो या फिर हालिया रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की, रेडक्रॉस ने हमेशा ही मानवता की रक्षा के लिए तत्पर होकर काम किया है।
रेड क्रॉस एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है, जो महामारी, प्राकृतिक आपदा, युद्ध और इमरजेंसी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की हेल्प करती है। इस संस्था के गठन का मकसद ही बुरे से बुरे हालात में भी मानवता की सेवा करना है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भी रेडक्रॉस संस्था घायल लोगों और सैनिकों की मदद कर रही है।