पीरटांड छातापत्थर निवासी साहेब राम हंसदा की मौत डुमरी के दुधमटिया में संदेहास्पद स्थिति में हो गई। रविवार को इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। दूधमटिया में इसके ससुराली रिश्तेदार के घर में इसका शव फांसी के के फंदे पर लगता लटका हुआ पाया गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। बताया गया कि इसके ससुराल से जुड़े रिश्तेदारों ने मारपीट कर इसको फांसी पर लटका कर मार दिया। बताया गया कि साहब राम हसदा की पत्नी इससे झगड़ा करके डुमरी के दूधमटिया स्थित अपने बहन के घर चली गई थी। शनिवार को इसकी पत्नी ने इसे फोन कर कहा कि आकर इसे घर ले आए। आरोप है कि यह जब उसे लाने गया तो इसके साथ मारपीट का किया। बाद में फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद वहां के आस पास के लोगों ने इसके परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को फंदे से उतरवाया। तब जाकर इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घर वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।