झारखंड मुख्य सचिव पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते नियुक्त किए गए। आईएएस सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया गया है। दरअसल इस बाबत अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को जारी कर दी है। जिसके तहत अब आईएएस एल ख्यांग्ते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया है। वही, आईएएस सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक लिए महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।