आज भारत के गौरव, तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। हर वर्ष 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day 2022) मनाया जाता है। बता दें, वर्ष 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। शौर्य, बलिदान, समृद्धि और शांति का प्रतीक हमारा तिरंगा हमें सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।