आज, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है। भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान और स्मृति में हर वर्ष आज के दिन मनाया जाता है। भौतिकी वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा महान खोज ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की पुष्टि 28 फरवरी 1928 के दिन ही दिन की गयी थी। बाद में, वर्ष 1930 में वैज्ञिनक सीवी रमन को उनकी इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन (एनसीएसटीसी) द्वारा भारत सरकार को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की सलाह दी गयी थी।