ईद मुसलमान समुदाय का सबसे पवित्र धार्मिक त्योहार है| जिसे पुरी दुनियां में मुसलमान मनाते है| यह रमजान के पवित्र महिने के अंत का प्रतीक है| ईद से पहले 30 दिनों तक रमजान का पवित्र महिना होता है, जिसमे सभी मुस्लिम उपवास रखते है| 30 दिनो के बाद ईद का त्योहार आता है|
मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जितने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते है | जब अमावस्या के तीस दिनो के पश्चात चाँद देखने के बाद वे सभी लोग चाँद मुबारक की शुभकामनाए देते है, और सभी लोग नये नये वस्त्र पहन कर मस्जिद में नमाज अदा करते है, एक दुसरे को गले लग कर ईद की बधाई देते है, परिवार और दोस्तो में मिठाइयॉ और उपहार बाटे जाते है, बच्चे को बड़े लोगो की तरफ से ईदी दी जाती है| ईद पर मुस्लमान एक साथ नमाज पढ़ते है, और अल्लाह से सबकी सलामती की दुआ करते है| इस्लाम धर्म का यह त्योहार मुलरूप से अमन और चैन का है |