बकरीद इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस पूरे विश्व भर के मुस्लिमों द्वारा काफी जोश तथा उत्साह के साथ मनाया जाता है।सभी मुसलमान आपसी दुश्मनी को भूलकर एक साथ एकत्रित होता है और मस्जिदों को आकर्षक रूप से सजा देते है | बता दे कि त्यौहार के दिन मुस्लिम लोग मस्जिदों में जाकर सामूहिक नमाज अदा करते हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का मकसद होता है कि इसका फायदा अधिक से अधिक गरीबों तक पहुंचे सके। यहीं कारण है कि इस दिन कुर्बानी के तीन हिस्से किया जाते है और एक हिस्सा खुद के लिए रखा जाता है वहीं बाकी का दो हिस्सा गरीबों और जरुरतमंदों में बांट दिया जाता है। इस तरह बकरीद पर्व मनाया जाता है |