झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को आंधी और वज्रपात ने तबाही मचाई। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह समेत कई जगहों पर आज तेज हवा चलने के साथ बारिश, वज्रपात और ओले गिरने के सम्भावना जताई गयी है। मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में ओला पड़ने की आशंका जताई गयी है। साथ ही कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।