प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म श्री ननकाना साहिब में हुआ था। हमेशा से ही वह जनसेवा करते रहते। बाद में उन्होंने सिख धर्म की नींव रखी। सिख धर्म के समुदाय इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। रु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।