बराकर नदी तट पर शुक्रवार को समारोह आयोजित कर गुजरात के नंदप्रसाद परिवार द्वारा बनवाए गए नवनिर्मित नंदप्रभा मंदिर के भव्य लोकार्पण किया गया।समारोह में केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुवे।इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमे गुजरात से आए कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु की भीड़ जुटी हुई थी।मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वो खुद को और झारखंड भाजपा को खुश किस्मत मानते है कि जैन मुनियों के तपोभूमि से एक-एक भाजपाई का सीधा साक्षात्कार होता रहा है। कहा कि इसी धरती से भाजपाईयों में चुनाव जीतने का उत्साह और झारखंडियांे के सम्मान का ताकत भी मिलता है। ऐसे पूरा मधुबन और बराकर नदी तट पर स्थित नंदप्रभा मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा के अलावे भाजपा नेता विनय सिंह, नवीन सिन्हा, नवनीत सिंह, अरविंद बरनवाल, श्याम प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।बताया गया कि करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है।