पचंबा क्षेत्र के तेलोडीह निवासी अकरम अंसारी ने कोलकाता मैराथन में भी बाजी मारकर गिरिडीह को गौरवान्वित किया है। अकरम ने 21 जनवरी 2024 को मुंबई मैराथन को कम्पलीट करके मेडल हासिल करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद अकरम ने कोलकाता मैराथन को भी कम्पलीट करके मेडल अपने नाम करते हुवे दिल्ली जाने का रास्ता साफ कर लिया है।वह अब 25 फरवरी को दिल्ली मैराथन में भी भाग लेंगे।अकरम ने मुंबई व कोलकाता मैराथन में मेडल जीतकर गिरिडीह जिले के साथ झारखंड का भी मान बढ़ाया है। बताया कि कोलकाता मैराथन में 42 किमी की दौड़ को 6 घंटे 45 मिनट में पूरा करना था। जिसे उन्होने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा कर लिया। अब दिल्ली मैराथन की तैयारी में ये जुटे हुए हैं।उम्मीद है कि दिल्ली में भी यह गिरिडीह का परचम लहराएंगे।
![](https://citynewsgiridih.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-10-at-11.17.06-AM-2-768x1024.jpeg)
![](https://citynewsgiridih.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-10-at-11.17.06-AM-768x1024.jpeg)
![](https://citynewsgiridih.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-10-at-11.17.06-AM-1-768x1024.jpeg)