पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नवादा ज़िला के बिहार सरीफ से अपराधकर्मी रेलवे कर्मचारी अमरजीत कुमार से 3 जून को पैसे की छिनतई कर फ़रार हो गया था। जिसके बाद इस संबंध मे बिहार थाना मे केस को दर्ज करवाया गया था। अनुसंधान के कर्म मे पता चला कि अपराधकर्मी गिरिडीह के ही किसी क्षेत्र मे रह रहे है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशअनुसार मुफ़स्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद संभावित स्थानों में छापेमारी कर कोर्ट रोड गिरिडीह से दो लोगों को पकड़ा गया।इनके पास से एक वाहन भी बरामद किया गया। बाद में पूछताछ के दौरान दोनों ने इस घटना को लेकर अपनी अपनी संलिपता को स्वीकार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक का नाम अनिल कुमार है जो की धनबाद ज़िला का रहने वाला है। वही दूसरा संतोष कुमार है और यह जहानाबाद का रहने वाला है। वही इन दोनों के पास से तीन मोबाइल,और एक कार बरामद की गई है।
छपेमारी दल मे मुफ़स्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो,नगर थाना के एसआई विक्रम कुमार सिंह,एएसआई राकेश कुमार पाठक,हवलदार बालमिकी मेहता आदि शामिल थे।












