पीड़ित परिवार से मिले सामाजिक कार्यकर्ता, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मृतका स्वर्गीय पायल कुमारी के परिजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक साथियों ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने पीड़ित परिवार के दुःख में शामिल होते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में समाज पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
सिरसिया पुराना पुल के नीचे मिला था युवती का श,व
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि 20 मई 2026 की सुबह सिरसिया पुराने पुल के नीचे युवती का शव मिलना बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रशासन से तेज जांच और सुरक्षा देने की मांग
मौजूद लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय उपलब्ध कराने की मांग की गई।

महिला सुरक्षा समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।
इस मौके पर गौरव कुमार, एडवोकेट एकलव्य कुमार उजाला, उज्ज्वल Kumar, नंदलाल दास, अरुण कुमार, कीर्ति कुमार, शतीश दास, मिथलेश पासवान, रीता कुमारी, सूरज तुरी, देबू दास, विनय कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक साथी उपस्थित रहे।











