अंबेडकर चौक से कल्याणडीह तक टु लेन रोड के निर्माण की धीमी गति की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। सोमवार को 10 बजे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बताया गया कि यह कार्य पिछले छह महीने से चल रहा है और संवेदक के द्वारा अनियमितता किया जा रहा है। जिसका शिकार स्थानीय लोग और राहगीर हो रहे हैं। संवेदक के मनमानी की जानकारी जिला प्रशासन को भी दी गई है।
जिले के तमाम आला अधिकारी भी इसी सड़क से आना जाना कर रहे हैं। लेकिन इतनी बड़ी समस्या का निराकरण करने के लिए न ही सड़क निर्माण करने वाले एजेंसी और न ही जिला प्रशासन के अधिकारी सामने आ रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों का आक्रोश प्रशासन के खिलाफ भी है। वही स्थानीय लोग और राहगीर संवेदक पर भी मनमाने का आरोप लगा रहे हैं।