साइबर अपराधी इन दिनों गिरिडीह में उत्पात मचा रहे है। गिरिडीह में साइबर अपराधियाें ने खाद्य आपूर्ति विभाग का आईडी हैक कर 2577 हरा राशन कार्ड काे लाल कार्ड में बदल दिया है। जिससे खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग, रांची के सचिव के निर्देश पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गाैतम भगत ने शुक्रवार काे साइबर थाना गिरिडीह में आवेदन देकर आईडी हैक करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कर्रवाई करने की मांग की है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।