मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और कोडरमा जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटों में हलके मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा बज्रपात के साथ भारी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।