मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गिरिडीह के साथ साथ पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।