गिरिडीह, देवघर, दुमका, रांची, बोकारो, आदि जगहों पर मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। साथ ही अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट भी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वर्षा की सम्भावना जताई जा रही है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।