यह वीडियो गिरिडीह के युवा के वाल से ही प्राप्त हुई है जो की साधना टीवी के एक कार्यक्रम की वीडियो क्लिप है और इसमें आश्चर्यजनक यह बात है की यह माता गिरिडीह की ही रहने वाली है। जिनको बेटे और बहु द्वारा घर से मार पीट कर निकला गया है। यह आज की पीढ़ी किस तरफ जा रही है ? जिस माता पिता ने इनको जन्म दिया उनसे आखिर ऐसी क्या खता हुई जो आज यह दर दर भटकने पर मजबूर है। आज अगर दुनिया में आश्रम नहीं होता तो ऐसे माता पिता का कहाँ वास होता। गिरिडीह में एक बुजुर्ग दम्पति को उनके बहु बेटों ने मार कर घर से बाहर निकल दिया और बेटों ने उन दोनों को रेलवे स्टेशन पर अकेले छोड़ दिया। अभी वृद्ध महिला वृन्दावन के श्री गोपाल आश्रम में रहती है। जब आश्रम से उनके बेटों को फ़ोन किया गया की आप आकर अपनी माता को लेकर जाएँ तो उस कलयुगी बेटे ने साफ़ इंकार कर दिया। जिस माँ ने उम्र भर उन बेटों को पाल पोस कर बड़ा किया आज उन लोगों ने अपनी ही माँ को दर दर की ठोकर खाने के लिए रस्ते पर छोड़ दिया। 14 साल पहले माँ और पिता को बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया था उसी क्रम में वृद्ध महिला की पति की मृत्यु हो गयी फिर भी बेटों ने मुड़ कर नहीं देखा। आज के कलयुग में लोग अपने उस माँ बाप की सेवा नहीं करना चाहते है जिसने उम्र भर उसको सींच कर बड़ा किया। हालाँकि यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन जब की भी हो यह बहुत ही शर्म की बात है लोगों के लिए आज माँ बाप बोझ बन रहे है।