गिरिडीह के 2 बच्चों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। शुक्रवार को सीसीएल डीएवी विद्यालय में दोनों विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की गई। बताया गया कि दोनों खिलाड़ी सीसीएल डीएवी स्कूल के ही हैं जो इस राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेंगे।बताया गया कि हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया 2022 में ये खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और झारखंड का मान बढ़ाएंगे।
बताया गया कि मार्शल आर्ट की विधा गतका खेल में आफिया खातून और
तंजीम अंसारी का चयन हुवा है। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि इनकी अभिभावकों और विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग मिला। इस वजह से ये बेहतर कर पाने में सफल हो पा रहे हैं। इन्होंने अपने कोच उज्जवल कुमार के प्रति भी आभार प्रकट किया। इन बच्चों के राज्य टीम में चयनित होने से विद्यालय के प्रिंसिपल भैया अभिनव कुमार ,कोच उज्जवल कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक व उनके अभिभावक भी बेहद खुश हैं। तमाम लोगों ने इन बच्चों को शुभकामनाएं दी है