उत्तर प्रदेश के मिशन मोदी योगी 2022 चुनाव आभियान में उन्नाव जिले का प्रवासी प्रभारी की ज़िम्मेदारी गिरिडीह के प्रेम कुमार को सौंपी गई है I प्रेम कुमार पिछले दो दशक से मुम्बई महाराष्ट्र में रह रहे है और एक मशहूर एंकर व रेडियो कलाकार रहे है I आज प्रेम कुमार प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं I कुमार मूलतः गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के घोरांजी मंझीलाडीह निवासी है।इनकीं प्रारभिक शिक्षा भंडारीदह के डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं तक हुई है Iइन्होंने झारखंड वासियों के लिए मुंबई महाराष्ट्र में झारखंड इंटलेक्चुअल फ़ोरम संस्था का निर्माण किए है। जिसके अन्तर्गत झारखंडवासियों की सभी समस्याओं को तथा प्रदेश को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं जाए इस संदर्भ को लेकर सेमिनार ताथा बड़े-बड़े कार्यक्रम भी करते रहते हैं Iफिलहाल दिल्ली में झारखंड गलोबल कंवेंशन की तैयारी भी चल रही है।जो एक बड़े पैमाने पर होने जा राहा हैI प्रेम कुमार एक वक्ता के साथ-साथ अच्छे लेखक, कवि तथा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मोटीवेटर भी हैं I प्रेम कुमार को सामाजिक तथा कलात्मक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है I हाल ही में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कोशियारी ने राजभवन में राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2021 से सम्मानित किया था Iइनका जीवन राज्य के नौजवानों के लिए एक प्रेरणा पुंज की दृष्टि से देखा जा सकता है।जो बिना किसी पृष्ठभूमि के अपने संघर्ष लगन व मेहनत के बल पर सामाजिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर भी अपना स्थान बना रहे हैं। फिलहाल ये यूपी के उन्नाव जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने भी इनका स्वागत करते हुए हिना आशीर्वाद दिया और मिशन योगी को सफल बनाने में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये अपने मिशन में निश्चित रूप से सफल होंगे और कालांतर में झारखंड के लिए काफी कुछ करने की इन्होंने योजना बनाई हुई है।