हिंदुस्तान खबर की माने तो स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में गिरिडीह 8वें स्थान पर जा पहुंचा है जबकि एक साल पहले 2020 में गिरिडीह 5वें स्थान पर था। देश में पिछले साल गिरिडीह को 134 रैंक मिला था। वहीँ इस बार गिरिडीह का रैंक 228वें स्थान पर है। बताते चलें कि इसके पूर्व 2019 में गिरिडीह को झारखंड में 9वां और 2018 में 7वां स्थान पर मिला था। इस बार गिरिडीह को को उम्मीद थी की शायद यह शहर तीसरे नंबर पर जरूर होगा लेकिन हुआ इसका उल्टा ही पिछली बार से भी नीचे गया स्थान। पुरे गिरिडीहवासी भी इस रैंक को देख कर आश्चर्यचकित हैं। निगम के उपनगर आयुक्त राजेश प्रजापति और अर्बन मैनेजर मंजूर आलम ने कहा की सफाई को लेकर हमारी कोशिश जारी रहेगी