सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने फेसबुक पर एक जानकारी साझा की है जिसमे उन्होंने गिरिडीह-जमुआ पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य का जिक्र किया है। उनके सोशल मिडिया अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह-जमुआ पथ (SH-13) के चैनेज कि०मी० 1.110 से कि०मी० 6.810 तक (कुल सं0 5.700 कि०मी०) के चार लेन – में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 रू0 38,96,84,174.00 करोड़ में होनी तय हुई है। बता दें की इस परियोजना के लिए राज्य सरकार हेमंत सोरेन ने स्वीकृति भी दे दी है। आशा है की जल्द ही इस पथ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी। गौरलतब है की गिरिडीह शहरी क्षेत्र के नेताजी चौक से कल्याणडीह पचंबा तक फोर लेन के परियोजना की स्वीकृति भी मिल चुकी है और इस योजना की कुल लागत 39 करोड़ सोलह लाख तिरसठ हज़ार तीन सौ रुपये (39,16,63,300) है।