गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर बुधवार को दो अज्ञात हमलावरों ने टुंडी रोड में दिनदहाड़े गोली फायरिंग कर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जब जेलर प्रमोद कुमार अपने व्हाइट रंग के सूमो गाड़ी से जेल से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात हमलावरों ने डांडीडीह पुल के समीप एक के बाद तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुशार जेलर की गाड़ी में उनके ड्राइवर के साथ दो और लोगो के होने की बात सामने आई है। एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की घटना में तीनो गोली जेलर प्रमोद कुमार के सरकारी सूमो में लगा हैं। गाड़ी में लगे तीनो गोली के निशान भी साफ तौर पर दिख रहा था। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम के साथ कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। और जांच में जुट गए है। फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है की एक बाइक पर सवार दोनो अपराधी किस और फरार हुए है। जबकि घटनास्थल के समीप लगे कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे है।