राज्य सरकार के कई अहम फैसले के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा में गुरुवार को धन्यवाद जुलूस निकालकर टावर चौक पर खुशियां मनाईं।असल में हेमंत सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय वृद्धि के साथ ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी किए जाने और राज्य में स्थानीय नीति और नियोजन नीति का आधार 1932 खतियान आधारित किए जाने से उत्साहित झामुमो कार्यकर्ताओ नें धन्यवाद जुलुश निकाला। हेमंत सरकार द्वारा तीनो मुद्दो को कैबिनेट से पारित किए जाने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं मौके पर कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाने के लिए सदर विधायक सुद्विव्य कुमार सोनू भी जुलूस में शामिल हुवे।बस स्टैंड रोड के पार्टी कार्यालय में जहां कई आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सदर विधायक सोनू और अन्य नेताओं को गुलाल लगाकर हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं सदर विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलुस झंडा बैनर लिए शहर भ्रमण करते हुए टॉवर चौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। टॉवर चौक में इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ा था। एक एक कार्यकर्ता उत्साहित हो कर जश्न में डूबे दिखे।मौके पर पार्टी के अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अख्तर, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, महालाल सोरेन, दिलीप रजक, राकेश कुमार रॉकी समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।












