अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शाखा इकाई प्रखण्ड गावां के कहुवाई में शुक्रवार को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा सह महाप्रयाण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पुरे प्रखण्ड से गायत्री परिवार के सदस्यगण जमा हो कर सामूहिक जाप, हवन यज्ञ सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही इन पर्वों का महत्व समझाने के लिए रैली निकाली गई।
प्रखण्ड संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश मानव जीवन का लक्ष्य धन से धर्म की ओर जाते हुए युग धर्म निभाना है। जो ब्यक्ति अपने जीवन को इस महान उद्देश्य के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देता है, उसका जीवन सफल हो जाता है। इन प्ररेणाओं को अपने जीवन में उतारने से ही इन पर्वों को मनाने का उद्देश्य सफल होगा।
मौके पर अयोध्या यादव, सरयु पंडित, राजेंद्र विश्वकर्मा किरण देवी, संध्या देवी, मीना देवी, सीमा भारती, दयानंद साव, दिनेश यादव, धानो यादव, उमेश यादव, नारायण यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।