गावां थाना पुलिस की ओर से बुधवार को ब्लॉक मोड़ व पटना चौक के पास सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक से लेकर चार पहिए वाहनों की डिक्की खोलकर कागजातों समेत कई चीजों की जांच की। तकरीबन दो घंटे तक चली इस जांच में बेवजह तफरीह करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ रहा।गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विभागीय निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया गया है। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, डिक्की और कागजातों की जांच की गई है। अभियान में एएसआई बीएन मुर्मू समेत सशस्त्र बल के कई जवान थे।
![](https://citynewsgiridih.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210707-WA0116-1024x576.jpg)
![](https://citynewsgiridih.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210707-WA0115.jpg)