अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को मेन रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल में गर्भोत्सव संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब ऑफ सन साइन गिरिडीह इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संचालित करवाया गया।कार्यक्रम का नाम था आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी।इसी के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्कार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी पूनम बरनवाल ने गर्भवती महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज धरती पर देव आत्माएं कैसे अवतरित हो सकतीं हैं इसके लिए हम उस प्लेटफार्म को तैयार करने का प्रयत्न कर रहे हैं। जहां से हमारे राष्ट्र के लिए चहुमुखी विकास के लिए भविष्य में देवात्मा अवतरित हो सके।
हमारे आने वाले गर्भस्थ शिशु में नैतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक प्रवाह सही रूप से जागृत हो सके इसका ख्याल माँ के साथ साथ पूरे समाज का होना चाहिए।
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ सन साइन की संस्थापिका पूनम प्रकाश सहाय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अभिषेक जैन आदि का अहम योगदान रहा।
उपस्थिति अन्य अतिथियों ने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, बरती जाने वाली सावधानियों समेत अन्य कई बातों को बारीकी से बताया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शीतल गौरीसरिया, सुमन गोरिसारिया उषा डोकनिआ, कबिता राजगरिया, रिया शर्मा, रत्ना सिन्हा, रेखा जायसवाल, लक्ष्मी शर्मा समेत अन्य लोगों की भूमिका अहम रही।










