गिरिडीह विधानसभा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के मक़तपुर स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि भारत की आजादी में बापू के अमूल्य योगदान रहा है। सत्य और अहिंसा के अस्त्र से आंदोलन करते हुवे उन्हेंने अंग्रेजों से भारत को आजाद करवाया।महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन की छाप पूरे विश्व पर पड़ी।उनके इसी आंदोलन से उन्हें महात्मा का उपाधि मिला।आज पूरे विश्व में उनको सम्मान किया जाता है।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोगो ने प्राधनमंत्री के मन की बात को सुना और प्रधानमंत्री के इस सार्थक प्रयास की सराहना की गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा,बीरेंद्र वर्मा,संजय सिंह,रंजन सिन्हा,संत कुमार लल्लू,संजीत सिंह पप्पू,हबलु गुप्ता निर्भय सिंह ,दीपक शर्मा,अरविंद कुमार सिंह,भाजपा नेत्री प्रो. विनीता कुमारी,शालिनी, वैश्कियार,प्रकाश दास,गोपाल विश्वकर्मा,मोती लाल उपाध्यय,मनोज संघीय,सिंकू सिन्हा,सुरेश गुप्ता,नीलू सिन्हा,समीर कुमार सुमित कुमार सिन्हा,वीरेंद्र वर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपष्ठित थे।