गावां प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में कुल आठ मुखिया और 27 वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिला कराया है। मुखिया पद के लिए पटना के निवर्तमान मुखिया मालती देवी, गदर से खुश्बू कुमारी, पिहरा पश्चिमी से अंजली कुमारी, माल्डा से गायत्री देवी, खरसान से मुनेश्वरी देवी, पिहरा पूर्वी से अंजली कुमारी, बिरने से रामदेव यादव, मंझने से सावित्री देवी समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिला कराया है। वहीं अलग-अलग पंचायतों से 27 वार्ड सदस्यों ने नामांकन पत्र भरा है। उक्त आशय की जानकारी बीडीओ महेंद्र रविदास ने दी है।