मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में उपेंद्र प्रसाद सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बुधवार को घायल अवस्था में इसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है।बताया गया कि उपेंद्र प्रसाद सिंह बनियाडीह में पोल्ट्री फॉर्म चलाता है।बताया गया कि उसके पास अमन राय नामक व्यक्ति आया और फ्री में मुर्गा मांगने लगा। नहीं देने पर इसके साथ मारपीट किया और दुकान के गल्ले में रखा 1180 रुपए निकाल लिया। बीच बचाव के लिए जब इसका लड़का आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है।










