जमुआ के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा का आज रांची में निधन हो गया। वे देवरी प्रखंड के तपसीडीह गांव के रहनेवाले थे। मिली जानकारी के अनुसार वे कई दिनों से बीमार थे। रांची के मेदांता अस्पताल में कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही आज अहले सुबह चार बजे उनकी मृत्यु हो गयी। बता दें कि महथा वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा से जमुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।