तीसरी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को तिसरी मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्च विद्यालय स्थित बूथ नंबर 137 ,138 ,139 में तीसरी प्रखंड मुख्यालय के भाजपा कार्यकर्ता हरीश प्रसाद साह रेलवे बोर्ड सदस्य, एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान ,पंकज शाह ,देवनंदन प्रजापति ,सुनीता देवी ममता देवी ,मंजू देवी ,प्रेम अग्रवाल ,विकास गुप्ता द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया ।
इस दौरान वक्ताओं ने देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य पर बारी बारी से प्रकाश डाला गया और उनकी जय घोष कि गयी । वही चांदौरी मंडल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई तांडव बूथ नंबर 133 पर चंडरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र पंडित तीसरी थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साहू, विनोद लाल, विनय पंडित मनोज पंडित बिरजू लाल दुल्हन पंडित विकास साहू ,सुबोध लाल ,सुरेश पंडित ,रामचंद्र पंडित,गोपी रविदास समेत दर्जनों लोग शामिल थे।रवींद्र पंडित ने कहा प्रखंड के 90 बूथों पर कार्यकर्ता एकजुट होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाए।