बिरनी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी पिता पुत्र को गोतीया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।सोमवार को दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि घटना में सत्येंद्र कुमार और उसके पिता दुखन महतो घायल हुवे हैं।बताया गया कि इनका गोतिया लोगों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। बीच में सब कुछ ठीक-ठाक था।लेकिन रविवार को इनके घर के एक बच्चे को गोतीया घर के एक लड़के ने किसी बात को लेकर मार दिया।इसी बात की पूछ ताछ करने ये दोनों गोतिया लोगों के घर गए तभी इन दोनो पर जानलेवा हमला कर दिया गया।जिसमे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा है।