पुराना पुलिस लाईन बैरक के प्रांगण में आज दिनांक 02/02/2022 को सेवा निवृति के अवसर पर दो पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 गुप्तेश्वर शर्मा एवं पु0अ0नि0 श्रीकांत ओझा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गुप्तेश्वर शर्मा वर्ष 1982 के मार्च महीने से तो श्रीकांत ओझा वर्ष 1982 के अक्तूवर महीने से लगातार 40 वर्षों से पुलिस विभाग में रहते हुए सेवा देते आ रहे थे। पुलिस लाईन बैरक में समारोह के आयोजन में मुख्य रूप से स0अ0नि0 अरविंद कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री तथा आरक्षी 1360 राजेश कुमार पांडेय, नीरज मिश्रा, जगदेव भारती, दयानन्द पांडेय, जितेंद्र कुमार, नितेश पांडेय, सन्नी सुप्रभात, एस के राम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इधर मुफ्फसिल थाना गिरिडीह में भी पु0अ0नि0 गुप्तेश्वर शर्मा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सदर एस0डी0पी0ओ0 अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार राम, पु0अ0नि0 गुरुचरण मांझी, नितेश पांडेय, रंजन कुमार सिंह, सावन साव, मेनका बिरुली, प्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, स0अ0नि0 बी0एन0 महतो, चंदन तिवारी, काशिकान्त गोराई, देवनाथ उरांव, अर्जुन प्रसाद यादव, अशोक मंडल, अनिल उरांव, राकेश रोशन पांडेय, राजेश्वरी देवी, इलियाजर बागे, सत्येंद्र पासवान, जितेंद्र सिंह, सुंदर लाल मंडल, आमोद अम्बुज, अब्दुल मन्नान, लालन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।