आज 1 फरवरी 2022 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरूवां कपिलो के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद कुशवाहा को विद्यालय परिवार एवं पंचायत के बुद्धिजीवी ग्रामीणों द्वारा उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
बताते चलें पिछले माह जनवरी में उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद कुशवाहा सेवानिवृत्त हुए थे,
उन्हीं के सम्मान में विदाई सह सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वर्तमान और निवर्तमान विद्यार्थियों द्वारा कतार बध होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मंच तक लाया गया, उसके पश्चात कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रमेश कुमार जी के द्वारा बुके गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया
तत्पश्चात मुख्य अतिथि आगंतुकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इस विद्यालय में 22 वर्षों तक अपनी सेवा दी, जहां सहयोगी शिक्षकों के साथ साथ बच्चों का सहयोग और साथ हमें मिला। मैं आशा और उम्मीद करता हूं
निकट भविष्य में यह विद्यालय बुलंदियों को छुएं यही हमारी सपना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य अर्जुन प्रसाद आर्य एवं दूरदराज के विद्यालयों से अनेकों शिक्षक भी बृंद पधारे।
सभी शिक्षकों एवं अभिभावकाओ द्वारा अरविंद सर को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस मौके पर हनी को शिक्षकों के साथ साथ प्रमुख रूप से रमेश कुमार, प्रसादी ठाकुर, विनोद कुमार, श्री तुलसी प्रसाद कुशवाहा, चत्रभूवन कुशवाहा, जागेश्वर वर्मा,रणधीर पटेल, आदि लोग उपस्थित थे।