पद्मश्री मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। पंकज उधास के परिवार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे। सिंगर की निधन से बॉलीवुड एवं म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस खबर को सुनकर हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।