गावां थाना क्षेत्र के राजोखार में मंगलवार को घर बनाने को लेकर लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग गावां थाना पहुंच कर घटना की जानकारी आवेदन के माध्यम से दिया। जिसके बाद तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार गावां सीएचसी में किया गया।
बताया गया की राजोखार निवासी धर्मेद्र चौधरी उम्र 22 वर्ष पिता प्रदीप पासी और भुनेश्वर चौधरी और उसकी पत्नी शांति देवी के बीच पीएम आवास बनाने को लेकर बहस हो रहा था तभी अचानक दोनों के पक्षों के बीच मारपीट हो गई। उक्त मारपीट में दोनों पक्षों से दो व्यक्ति समेत एक महिला घायल गई।










