गिरिडीह शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चला रही है। बुधवार को पचम्बा थाना के पास दो पहिया वाहनों की जांच की गई।
इस बाबत यातायात सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत कुमार ने इस बाबत बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा नियमित रूप से दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाहनों के कागजात, चालक के प्रमाण पत्र आदि की जांच की जा रही है और जो नियम संगत नहीं है उन पर कार्रवाई भी किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था। इस वजह से कितने लोगों पर कार्रवाई हुई और कितने राजस्व की वसूली की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।